MAA TARA 12th

BY MONU SIR
📞 9430589008 📍 Badhi Bigha, Hisua
Contact Us

Class 12 Physics MCQs Chapter – 14 संचार तन्त्र





 संचार तन्त्र

1. भू-तंरगों के प्रेषण में प्रयुक्त आवृति परास होता है:

(A) 20 K Hz-200 KHz

(B) 500 KHz – 1500.K Hz

(C) 10 MHz – 200 MHz

(D) 10° Hz – 10Hz

Ans. (B)

 

2. आयाम मॉडुलन का दोष नहीं है :

(A) शोर

(B) श्रव्य गुणता में कमी

(C) दक्षता में कमी

(D) निर्गत सिग्नल चैनेल की अधिक चौड़ाई

Ans. (D)

 

3. मोबिलिटी की S.I. इकाई है :

Ans. (A)

 

4. जो युक्ति मॉडुलन तथा विमॉडुलन दोनों का कार्य करती हैं, कहलाती

(A) लेसर

(B) रडार

(C) फैक्स

(D) मॉडेम

Ans. (D)

 

5. मॉडुलन वह युक्ति है जिससेः

(A) एक रेडियो वाहक आवृत्ति पर जानकारी अंकित होती है

(B) दो आवृत्तियों को अलग किया जाता है।

(C) वाहक से जानकारी अलग निकाली जाती है

(D) ध्वनि आवृत्ति सिग्नल का प्रवर्धन किया जाता है

Ans. (A)

 

6. ‘फैक्स’ का अर्थ है :

(A) फुल एक्सेस ट्रान्समिशन

(B) फैक्सीमाइल टेलीग्राफी

(C) फेक्च्यू अल ऑटो एक्सेस

(D) फीड ऑटो एक्सचेंज

Ans. (B)

 

7. उपग्रह संचारण में विद्युत चुम्बकीय तरंग का कौन सा भाग प्रयुक्त होता है:

(A) प्रकाश तरंगें
(B) रेडियो तरंगे
(C) गामा किरणें
(D) सूक्ष्म तरंगें

Ans. (D)

 

8. लघु तरंगों का परास है :

(A) 30 MHz से 300 MHz

(B) 300 KHz से 3 MHz

(C) 30 KHz से 300 KHz

(D) 30 MHz से 300 MHz

Ans. (A)

 

9. वैसी युक्ति जो मॉडुलन तथा विमॉडुलन दोनों का कार्य करता है, उसे कहते हैं :

(A) लेसर

(B) रडार

(C) मोडेम

(D) फैक्स

Ans.(C)

 

10. आयाम माडुलेसन में माडुलेसन सूचकांक –

(A) हमेशा शून्य होता है
(B) 1 और ∞ के बीच होता है
(C) 0 और 1 के बीच होता है
(D) 0.5 से अधिक नहीं हो सकता है

Ans. (C)

 

11. आकाश तरंगों द्वारा संचरण के लिए उपयुक्त आवृति परास है :

(A) 5 KHz -500KHz

(B) 1 MHz -2 MHz

(C) 2 MHz – 20 MHz

(D) 30 MHz से अधिक

Ans. (C)

 

12. मॉडुलन कितने प्रकार का होता है?

(A) 2 प्रकार

(B) 3 प्रकार

(C) 4 प्रकार

(D) 5 प्रकार

Ans. (B)

 

13. आयाम मॉडुलन सूचकांक का मान होता है :

(A) हमेशा 0

(B) 1 तथा ∞ के बीच

(C) 0 तथा 1 के बीच

(D) हमेशा ∞

Ans. (C)

 

14. लंबी दूरी तक रेडियो प्रसारण के लिए निम्नलिखित में से मुख्यतः किसका उपयोग किया जाता है ?

(A) भू-तरंगों का

(B) दृष्टि तरंगों का

(C) आयन मंडली तरंगों का

(D) उपग्रह संचार का.

Ans. (C)

 

15. क्षीणता को मापने के लिए निम्नलिखित में कौन मात्रक सही है?

(A) डेसीबेल

(B) ओम

(C) ऐम्पियर

(D) वोल्ट

Ans. (A)

 

16. संचार उपग्रह का आवर्तकाल होता है:

(A) 1 वर्ष

(B) 24 घंटे

(C) 27.3 घंटे

(D) कोई निश्चित नहीं

Ans. (B)

 

17. TV प्रसारण के लिए जिस आवृत्ति-परास का उपयोग होता है, वह है :

(A) 30-300 Hz

(B) 30-300 KHz

(C) 30-300 MHz

(D) 30-300 GHz

Ans. (C)

 

18. प्रकाशिक तंतु का सिद्धांत है :

(A) विवर्तन

(B) व्यतिकरण

(C) पूर्ण आंतरिक परावर्तन

(D) अपवर्तन

Ans. (C)

 

19. आकाश तरंग (स्काईवेव) का संचार आधारित है :

(A) आयन मंडल द्वारा परावर्तन पर

(B) आयन मंडल द्वारा अवशोषण पर

(C) आयन मंडल में से संचरण पर

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

 

20. UHF परिसीमा की आवृत्तियाँ सामान्यतः संचारित होती हैं :

(A) भू-तरंगों द्वारा

(B) आकाशीय तरंगों द्वारा

(C) पृष्ठ तरंगों द्वारा

(D) अन्तरिक्ष तरंगों द्वारा

Ans. (D)

 

21. मॉडुलन के विपरीत प्रक्रिया को कहते हैं :

(A) विमॉडुलन

(B) प्रेषण

(C) रीमोट रेसिंग

(D) फैक्स

Ans. (A)

 

22. प्रकाशीय तन्तु है :

(A) सम्प्रेषण लाइन

(B) तरंग निर्देशक

(C) सम्प्रेषण एवं तरंग निर्देशक दोनों

(D) इनमें से कोई भी नहीं

Ans. (C)

 

23. पूर्ण-तरंगी दिष्टकरण में, यदि निवेश आवृत्ति 50 Hz है, तो निर्गम आवृत्ति होगी:

(A) 50 Hz

(B) 100 Hz

(C) 25 Hz

(D) 200 Hz

Ans. (B)

 

24. टेलीविजन संचारण में आमतौर से उपयुक्त आवृत्ति परास है:

(A) 30-300 MHz
(B) 30-300 GHz
(C) 30-300 KHz
(D) 30-300 Hz

Ans. (A)

 

25. पृथ्वी के किसी स्थान पर एक TV प्रेषण टॉवर की ऊँचाई 245 मीटर है। जितनी अधिकतम दूरी तक इस टॉवर का प्रसारण पहुँचेगा, वह है :

(A) 245 मीटर

(B) 245 किमी

(C) 56 किमी

(D) 112 किमी

Ans. (C)

 

26. जिस मॉडुलन में वाही तरंग की आवृत्ति को मॉडुलन किए जाने वाले संकेत के तात्क्षणिक मान के साथ परिवर्तित कराया जाता है उसे कहते हैं –

(A) आवृत्ति मॉडुलन
(B) आयाम मॉडुलन
(C) कला मॉडुलन
(D) स्पंद मॉडुलन

Ans. (A)

 

27. वैसी युक्ति जो रेडियो तरंगों द्वारा दूर की वस्तुओं की स्थिति,उसकी दूरी तथा चलाने की दिशा का पता लगाता है, उसे कहते हैं :

(A) लेसर

(B) रडार

(C) मेसर

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B)

 

28. ऑप्टिकल फाइबर में n1 तथा n2 क्रमशः क्रोड एवं क्लैंडिंग के पदार्थों के अपवर्तनांक हो, तो उनके बीच अंतर की कोटि होती है :

(A) 10-1

(B) 10-3

(C) 10-5

(D) 10-7

Ans. (B)

 

29. प्रकाशीय तन्तु के लिए सामान्यतः क्रान्तिक कोण का मान होता है:

(A) 17°

(B) 20°

(C) 59°

(D) 77°

Ans. (D)

 

30. रेडियो एवं टेलिविजन प्रसारण में सूचना संकेत का रूप होता हैः

(A) डिजिटल सिग्नल
(B) डिजिटल सिग्नल एवं एनालॉग सिग्नल
(C) एनालॉग सिग्नल
(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C)

 

31. वाहक (रेडियो) तरंगों पर किसी सूचना के अध्यारोपण की प्रक्रिया का नाम है

(A) प्रेषण
(B) मॉड्यूलेशन
(C) डिमॉड्यूलेशन
(D) ग्रहण

Ans. (B)

 

32. उपग्रह संचार में विद्युत चुम्बकीय तरंग का कौन-सा भाग प्रयुक्त होता

(A) प्रकाश तरंग

(B) रेडियो तरंग

(C) गामा किरण

(D) सुक्ष्म तरंग

Ans. (D)

 

33. ‘h‘ऊंचाई के एंटीना से टी०वी० संकेत अधिकतम दूरी तक प्राप्त किये जा सकते हैं वह है:

(A) √2 hR
(B) h√2 R
(C) R√2h
(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

 

34. माइक्रोफोन द्वारा होता है:

(A) विद्युत् वोल्टता का ध्वनि तरंग में परिवर्तन

(B) ध्वनि दाब का विद्युत् वोल्टता या धारा में परिवर्तन

(C) किसी वस्तु की आवर्धित चित्र की प्राप्ति

(D) ध्वनि का दूर तक सुनाई देना

Ans. (B)

 

35. दूर तक रेडियो प्रसारण में शार्टवेव बैण्ड का उपयोग होता है क्योंकि :

(A) आयन मंडल द्वारा शार्टवेव बैण्ड परावर्तित हो जाता है।
(B) आयन मंडल द्वारा शार्टवेव बैण्ड संचारित हो जाता है।
(C) आयन मंडल द्वारा शार्टवेव बैण्ड अवशोषित हो जाता है।
(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

 

36. वातावरण के किस सतह से रेडियोवेव्स परावर्तित होती है ?

(A) आयोनोस्फेयर

(B) मेजोस्फेयर

(C) क्रोमोस्फेयर

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

 

37. डिजिटल संकेत में सम्भव है :

(A) 0 तथा 1

(B) सभी मान

(C) 0 तथा 1 के बीच का सभी मान

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A)

 

38. वाहक तरंगों पर किसी सूचना के अध्यारोपन की प्रक्रिया को कहते हैं –

(A) प्रेषण
(B) मॉडुलन
(C) विमॉडुलन
(D) ग्रहण

Ans. (B)
BY MONU SIR